सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Helpline numbers issued for drinking water, sewerage and electricity complaints

Bhiwani News: पेयजल, सीवरेज और बिजली शिकायतों के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Helpline numbers issued for drinking water, sewerage and electricity complaints
विज्ञापन
भिवानी। पेयजल, सीवरेज और बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और बिजली निगम की ओर से जारी नंबरों पर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा ने बताया कि नागरिक पेयजल संबंधी शिकायत के लिए 9050442838 और सीवरेज संबंधी शिकायत के लिए 8396098777 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पानी के टैंकर की आवश्यकता होने पर नागरिक अपनी मांग पीएचईडी पोर्टल पर दर्ज करवाएं। शिकायत दर्ज करवाते समय अपना क्षेत्र और वार्ड नंबर अवश्य बताएं ताकि समस्या का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के टोल फ्री नंबर पर भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता विनोद पूनिया ने बताया कि उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1912 और 1800-180-4334 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने के लिए 8813999708 नंबर जारी किया गया है। बिजली बिल अथवा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता ईमेल 1912@dhbvn.org.in पर भी शिकायत भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने बताया कि भिवानी सर्कल के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर भी संपर्क नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं। उपभोक्ता 9812063033 और 9812063035 नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed