पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction workers to lay siege to Minister Shruti Choudhry's residence on July 15.

Bhiwani News: मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का 15 जुलाई को घेराव करेंगे निर्माण मजदूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Construction workers to lay siege to Minister Shruti Choudhry's residence on July 15.
भिवानी। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा की मंगलवार को इंटक कार्यालय में आयोजित बैठक में 15 जुलाई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास के घेराव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के जिला प्रधान सदीक डाडम और संयुक्त इंटक के जिला प्रधान रामोतार खोरड़ा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) दादरी जिला संयोजक सुमेर सिंह ने किया। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि निर्माण मजदूरों की आवाज लंबे समय से दबाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का बहाना बनाकर एक वर्ष तक निर्माण मजदूरों का पोर्टल बंद रखा गया। मजदूरों के लगातार संघर्ष के बाद सरकार को पोर्टल खोलना पड़ा जिसे उन्होंने मजदूर आंदोलन की जीत बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोर्टल खुलने के बावजूद अब भी 95 प्रतिशत निर्माण मजदूरों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। इसके कारण लाखों निर्माण मजदूर पंजीकरण, नवीनीकरण और विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं से वंचित हैं, जिससे उनमें भारी असंतोष है। बैठक के अंत में सभी संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही निर्माण मजदूरों से 15 जुलाई को आयोजित घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed