पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET-2025 admit cards will be available starting today.

Bhiwani News: आज से प्राप्त किए जा सकेंगे एचटेट-2025 के प्रवेश पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
HTET-2025 admit cards will be available starting today.
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के प्रवेश पत्र बुधवार से प्राप्त किए जा सकेंगे। परीक्षा चार और पांच जुलाई को आयोजित होगी। पात्र अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी पंजीकरण संख्या अथवा आवेदन आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट लेना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एक पृष्ठीय प्रवेश पत्र की सेंटर कॉपी और कैंडिडेट कॉपी का एक-एक रंगीन प्रिंट परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। आवेदन के समय जिस फोटोयुक्त पहचान पत्र का उपयोग किया गया था, उसका मूल स्वरूप भी परीक्षा केंद्र पर साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा ताकि केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक सत्यापन और अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चर करने की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र अथवा विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि नेत्रहीन एवं 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले ऐसे अभ्यर्थी जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं और लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, उन्हें स्वयं लेखक के चयन की अनुमति होगी। आवश्यकता होने पर उनके अनुरोध पर बोर्ड कार्यालय की ओर से भी लेखक उपलब्ध कराया जा सकता है। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से कम से कम चार दिन पहले बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर-28 में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed