{"_id":"6a44bfd835de62e2de08b6e0","slug":"mourning-grips-sandwa-village-in-bhiwani-last-rites-held-for-up-police-constable-vikas-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी के संडवा गांव में पसरा मातम: UP के पुलिस जवान सिपाही विकास का अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के संडवा गांव में पसरा मातम: UP के पुलिस जवान सिपाही विकास का अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में गई थी जान
Wed, 01 Jul 2026 12:50 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:50 PM IST
सार
विकास सांगवान 2020 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। थाना सदर बाजार में रहने के बाद वह 30 जून 2024 को मीरानपुर कटरा थाने में तैनात किए गए थे। विकास सांगवान के ढाई साल की मासूम बेटी है। चार वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विकास सांगवान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरप्रदेश पुलिस में तैनात गांव संडवा निवासी विकास सांगवान की उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में दर्दनांक मौत हो गई। जवान विकास का पैतृक गांव संडवा में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नम आंखों के साथ विदाई दी। घटना को लेकर गांव में भारी शोक है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर में पशु विभाग की एक एंबुलेंस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार मीरानपुर कटरा थाने के सिपाही विकास सांगवान, वेटरनरी चिकित्सक लक्ष्य सिंह और चालक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली के एक निजी अस्पताल में सिपाही विकास सांगवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
तिलहर की सीओ इशिका सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। एंबुलेंस को अनिल चला रहा था, जबकि सिपाही और चिकित्सक बैठे हुए थे। अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। मीरानपुर कटरा कस्बे से थोड़ा पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बरेली के निजी अस्पताल में सिपाही ने तोड़ा दम
सूचना मिलने के बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सीएचसी लेकर आई। कांस्टेबल विकास सांगवान को बरेली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विकास सांगवान 2020 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। थाना सदर बाजार में रहने के बाद वह 30 जून 2024 को मीरानपुर कटरा थाने में तैनात किए गए थे। विकास सांगवान के ढाई साल की मासूम बेटी है। चार वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था। बुधवार सुबह विकास सांगवान का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पूरा गांव सदमे में है।