{"_id":"6a7b81d7a0eaaa646c05abfb","slug":"due-to-slow-server-speeds-the-biometric-process-for-each-htet-candidate-is-taking-20-minutes-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155362-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सर्वर की धीमी गति के कारण एचटेट के प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक में लग रहे 20 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सर्वर की धीमी गति के कारण एचटेट के प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक में लग रहे 20 मिनट
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करते कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रही। प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक में करीब 20 मिनट लग रहे हैं। इसकी वजह सर्वर की धीमी गति बताई जा रही है।
कंपनी ने बायोमेट्रिक के लिए चार काउंटर लगाए हैं। मुख्य द्वार पर एक अलग काउंटर है जहां अभ्यर्थियों की जरूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 4 और 5 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 आयोजित की थी।
परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले बोर्ड ने तीन दिन तक अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय पर भिवानी के अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराया।
विज्ञापन
बोर्ड ने प्रदेश के 22 जिलों में 10 से 12 अगस्त तक बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा कराने के लिए केंद्र बनाए हैं। अभ्यर्थियों के लिए सत्यापन के दौरान मूल प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।