{"_id":"6a7b80511d361e3aa50af8ec","slug":"waterproof-envelopes-for-10-and-the-tricolour-for-25-available-for-raksha-bandhan-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155332-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रक्षाबंधन पर 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा, 25 रुपये में मिलेगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रक्षाबंधन पर 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा, 25 रुपये में मिलेगा तिरंगा
विज्ञापन
भारतीय डाक विभाग ने जारी किया लिफाफा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने आमजन की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की हैं। मानसून में राखियों को बारिश से बचाने के लिए सभी डाकघरों में जीएसटी सहित 10 रुपये में विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण सभी डाकघरों में 25 रुपये में राष्ट्रीय ध्वज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
डाक अधीक्षक के अनुसार विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाटरप्रूफ लिफाफे पर बारिश का असर नहीं पड़ता। रक्षाबंधन पर डाकघरों में भीड़ को नियंत्रित करने और बहनों का समय बचाने के लिए बड़े डाकघरों में अतिरिक्त काउंटर भी खोले गए हैं। डाक विभाग ने लोगों से राखियां समय रहते बुक कराने की अपील की है ताकि अंतिम समय की भीड़ और संभावित देरी से बचा जा सके।
राष्ट्रीय स्तर पर डिलीवरी में तीन से पांच दिन लगते हैं। अंतरराष्ट्रीय पते पर डिलीवरी के लिए इससे अधिक समय लग सकता है। आजादी के अमृत काल के तहत प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा आह्वान को सफल बनाने के लिए सभी शहरी और ग्रामीण डाकघरों में तिरंगा उपलब्ध कराया गया है। जो लोग डाकघर जाने में असमर्थ हैं वे डाक विभाग के ऑनलाइन पोर्टल से भी 25 रुपये में तिरंगा घर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन
डाक विभाग ने वाटरप्रूफ राखी के लिफाफे सभी डाकघरों में उपलब्ध कराए हैं। सभी डाकघरों के काउंटरों पर ये मात्र 10 रुपये में मिल रहे हैं। बहनें डाक विभाग के माध्यम से भाइयों को राखी भेज सकती हैं। राखियां बुक करने के लिए अतिरिक्त काउंटर भी लगाए गए हैं। -राजेश मान, डाक अधीक्षक, मुख्य डाकघर भिवानी