फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Natural farming will reduce costs: Subhash

प्राकृतिक खेती से घटेगा खर्च : सुभाष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Natural farming will reduce costs: Subhash
कैरू। गांव इंदीवाली में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत एक दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमेटी जींद के प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद्र ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी देते हुए बीजामृत, जीवामृत, धनजीवामृत और नीमास्त्र बनाने व इनके प्रयोग की विधि समझाई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरा शक्ति और खर्च घटेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन इंदीवाली निवासी सीआरपी किसान कैप्टन महेंद्र सिंह ने अपने कृषि फार्म पर हमेटी जींद के माध्यम से करवाया। डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी में मौजूद लाभकारी जीवाणु और केंचुए नष्ट हो रहे हैं। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने के साथ खेती का खर्च बढ़ रहा है। प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और लागत घटती है।
विज्ञापन

कैरू खंड कृषि विभाग के बीटीएम राजबीर सिंह ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की प्राकृतिक खेती योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को ड्रम खरीदने के लिए 3 हजार रुपये, देशी गाय खरीदने के लिए 30 हजार रुपये और प्रदर्शन प्लॉट के लिए 4 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाती है। विजय कौशिक ने प्राकृतिक और जैविक तरीके से तैयार जैव उर्वरक की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह सीआरपी ने किसानों से अपना अनुभव साझा किया। इंदीवाली और आसपास के गांवों के प्राकृतिक खेती करने वाले 11 किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीआरपी महेंद्र सिंह, सीआरपी पंकज, सीआरपी मांगे राम, सीआरपी सुनील कुमार गोपालवास, गणपत सिंह, सोनू, चंदन सिंह जांगड़ा और प्रवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed