{"_id":"6a7b829e8b40567b770966e6","slug":"hours-long-queues-for-x-rays-patients-treatment-stalled-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155317-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एक्स-रे के लिए घंटों कतार, अटका मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एक्स-रे के लिए घंटों कतार, अटका मरीजों का उपचार
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में एक्सरे कक्ष के बाहर बैठे खिलाड़ी व मरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे के लिए मरीजों को घंटों कतार में इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना करीब 300 मरीजों को डॉक्टर एक्स-रे जांच के लिए भेज रहे हैं। सुबह से ही एक्स-रे केंद्र के बाहर मरीजों और परिजनों की भीड़ जुट जाती है।
तीन से चार घंटे इंतजार के कारण मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब दो हजार मरीज पहुंचते हैं। इनमें औसतन 300 मरीजों को एक्स-रे की जरूरत पड़ती है। मरीजों की संख्या के मुकाबले एक्स-रे केंद्र में संसाधनों और कर्मचारियों की कमी से व्यवस्था प्रभावित है। एक एक्स-रे मशीन बंद होने से भी दबाव बढ़ गया है।
बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर रूप से घायल मरीज स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। मरीजों का कहना है कि नंबर मिलने के बाद भी जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
मरीज समीन, बिजेंद्र, संगीता और नम्रता ने एक्स-रे केंद्र में काउंटरों की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है। उन्होंने बंद पड़ी एक्स-रे मशीन को भी जल्द चालू करने की मांग की। मरीजों का कहना है कि समय पर जांच नहीं होने से उपचार में देरी हो सकती है। व्यवस्था जल्द नहीं सुधरी तो परेशानी और बढ़ सकती है।
अस्पताल प्रभारी बोले : दोनों जगह शुरू है एक्स-रे सुविधा
अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज दोनों जगह एक्स-रे सुविधा शुरू हो गई है। फिलहाल खिलाड़ियों की भी मेडिकल जांच चल रही है। इस कारण थोड़ी देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि बाकी सभी मरीजों को समय पर जांच सुविधाएं मिल रही हैं।