{"_id":"69c981abaa3bcbc7ac0a5a54","slug":"encroachment-will-be-removed-from-the-grain-market-farmers-will-get-space-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-148836-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अनाज मंडी से हटेगा अतिक्रमण, किसानों को मिलेगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अनाज मंडी से हटेगा अतिक्रमण, किसानों को मिलेगी जगह
विज्ञापन
अनाज मंडी में दुकानों के बरामदों के बाहर पक्के शेड लगाकर सड़क मार्ग पर रखा गया सामान।
विज्ञापन
भिवानी। अनाज मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को अब जगह की समस्या से राहत मिल सकती है क्योंकि मार्केट कमेटी ने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए जिला उपायुक्त को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्रवाई कराने के लिए पत्र लिखा है।
लोहारू रोड स्थित अनाज मंडी में करीब 200 दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसके कारण फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को वाहनों को मोड़ने और फसल उतारने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रबी फसलों की बिक्री के लिए 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है जबकि प्राइवेट खरीद पिछले करीब एक सप्ताह से जारी है। वहीं एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू होनी है। ऐसे में अप्रैल और मई तक मंडियां संचालित रहेंगी और किसानों की आवाजाही बढ़ेगी।
मंडी में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर खल, बिनौला व अन्य सामान रखने के लिए टिन शेड लगाकर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। कई जगह मुख्य मार्गों पर भी सामान रखा जा रहा है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
बरामदों के बाहर तक लगाए गए हैं पक्के शेड
अनाज मंडी में मार्केट कमेटी द्वारा दुकानों के बाहर बरामदे बनाए गए हैं लेकिन दुकानदारों ने बरामदों के बाहर भी लोहे के टिन शेड लगाकर उन्हें कवर कर लिया है। इससे मंडी के मुख्य मार्ग इतने संकरे हो गए हैं कि आमने-सामने से दो वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मंडी में ऐसे करीब 200 दुकानदार हैं जो दुकानों के बाहर सामान रख रहे हैं। कई बार सड़क पर भी बोरियां रख दी जाती हैं जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
आज से बढ़ सकती है मंडी में किसानों की भीड़
शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन पहले दिन केवल पांच किसानों ने ही सरकारी मूल्य पर अपनी फसल बेची। बेहतर भाव मिलने के कारण किसान प्राइवेट खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं। रविवार अवकाश के बाद सोमवार से मंडी में किसानों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जिले में भिवानी के अलावा चांग और बवानीखेड़ा मंडियों में ही सरसों की खरीद की व्यवस्था है। ऐसे में लोहारू, ढिगावा और बहल क्षेत्र के किसान भी भिवानी मंडी में ही पहुंच रहे हैं। इन क्षेत्रों में सरसों की पैदावार अधिक होती है जिससे मंडी में भीड़ बढ़ने और अतिक्रमण के कारण किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।
अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। ऐसे में मंडी में किसानों की भीड़ बढ़ रही है। जिससे मंडी में दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में जिला उपायुक्त को मंडी से अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया है। जिसकी नियुक्ति के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -कृष्ण लाल, चेयरमैन, हरियाणा कृष्णन विपणन बोर्ड, भिवानी।
Trending Videos