सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Enumerators and supervisors will be trained for the census by the end of the eight

Bhiwani News: जनगणना के लिए प्रगणक और सुपरवाइजर को आठ तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Enumerators and supervisors will be trained for the census by the end of the eight
जनगणना को लेकर अपने कार्यालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त साहिल गुप्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में प्रगणकों और सुपरवाइजर को आठ अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में डिजिटल जनगणना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
Trending Videos

डीसी ने बताया कि छह से आठ अप्रैल तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, पंडित नेकीराम शर्मा लाइब्रेरी सभागार और वैश्य कॉलेज के सभागार में जनगणना में नियुक्त सुपरवाइजर और प्रगणकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में जनगणना संबंधी जानकारी गहनता से दी जा रही है ताकि कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2728 प्रगणक (सर्वेक्षण अधिकारी) और सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें 2336 सर्वेक्षण अधिकारी और 392 सुपरवाइजर शामिल हैं। सभी को प्रशिक्षण देने के लिए कुल 60 बेंच बनाए गए हैं। बवानीखेड़ा तहसील से 385, भिवानी तहसील से 712, लोहारू तहसील से 321, सिवानी तहसील से 175, तोशाम तहसील से 413, भिवानी एमसी से 572, सिवानी एमसी से 45, बवानीखेड़ा एमसी से 54 और लोहारू एमसी से 51 सर्वेक्षण अधिकारी व सुपरवाइजर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
सोमवार को वैश्य कॉलेज, पंडित नेकीराम लाइब्रेरी और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी में प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड ट्रेनरों ने बताया कि इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजिटल मोड में होना है। सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को घरों की गणना और डेटा एंट्री सीएमएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन करनी होगी। प्रशिक्षण के दौरान हाउस लिस्टिंग (मकान सूचीकरण) के दौरान पूछे जाने वाले सवालों और फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रयोगात्मक सत्र के माध्यम से पोर्टल के उपयोग और डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया। बैठक में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम विजया मलिक, लोहारू एसडीएम मनोज दलाल, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

16 से 30 अप्रैल तक कर सकते हैं स्व-गणना
डीसी ने बताया कि स्व-जनगणना के लिए पोर्टल 16 से 30 अप्रैल तक खुला रहेगा जिसमें नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी दे सकेंगे। इसके बाद डिजिटल माध्यम से पूरी जनगणना की जाएगी जिसमें प्रगणक मोबाइल एप के जरिए सूचना संग्रहण करेंगे। हरियाणा में डिजिटल जनगणना 2026 का पहला चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना) एक से 30 मई तक चलेगा। इस प्रक्रिया का मुख्य बिंदु सेल्फ-एन्यूमरेशन है जिसमें नागरिकों को घर-घर सर्वेक्षण से पहले अपनी जानकारी स्वयं भरने का विकल्प मिलेगा। पहले चरण के सफल समापन के बाद दूसरा चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में शुरू होगा।

पोर्टल पर ऐसे कर सकते हैं स्व-गणना
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाए या मोबाइल एप डाउनलोड करें। मोबाइल नंबर से लॉगिन के लिए अपना सक्रिय नंबर दर्ज करे। आपके नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा उसे भरकर सत्यापन पूरा करे। इसके बाद प्रारंभिक जानकारी में परिवार के मुखिया का नाम चुने, अपना राज्य (हरियाणा), जिला और तहसील का चयन करे। सत्यापन के बाद आपको एसएमएस के जरिए यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसका उपयोग कर पोर्टल पर लॉगिन किया जा सकता है।

जनगणना 2026 में मकान से संबंधित पूछे जाने वाले मुख्य सवाल
मकान नंबर : ग्राम पंचायत, नगर पालिका या स्थानीय निकाय द्वारा दिया गया
मकान का उपयोग : केवल रहने के लिए, रहने और काम के लिए या खाली
मकान की स्थिति : पक्का, कच्चा या रहने योग्य
छत की सामग्री : कंक्रीट, ईंट, पत्थर, घास या टीन
दीवार की सामग्री : ईंट, पत्थर, मिट्टी या लकड़ी
फर्श की सामग्री : सीमेंट, टाइल्स, पत्थर या मिट्टी
मकान का स्वामित्व : अपना या किराए का
कमरों की संख्या : परिवार के पास रहने के लिए कुल कमरे
विवाहित जोड़ों की संख्या : परिवार में रहने वाले शादीशुदा जोड़े

बुनियादी सुविधाएं
पेयजल का मुख्य स्रोत : नल, हैंडपंप, कुआं या ट्यूबवेल
पानी की उपलब्धता : घर के अंदर, परिसर में या बाहर
बिजली का स्रोत : बिजली कनेक्शन या सौर ऊर्जा
शौचालय की सुविधा : घर के अंदर शौचालय है या नहीं
शौचालय का प्रकार : पाइप से जुड़ा, सेप्टिक टैंक या अन्य
गंदे पानी की निकासी : ड्रेनेज सिस्टम खुला या बंद
स्नानघर की सुविधा : अलग बाथरूम है या नहीं
रसोई घर : अलग कमरा या खुले में खाना बनता है
खाना पकाने का ईंधन : एलपीजी/पीएनजी, बिजली, बायोगैस, लकड़ी या कोयला

डिजिटल और अन्य संपत्ति की जानकारी
रेडियो/ट्रांजिस्टर : उपलब्ध है या नहीं
टेलीविजन : उपलब्ध है या नहीं
इंटरनेट सुविधा : घर में इंटरनेट कनेक्शन
कंप्यूटर/लैपटॉप : उपलब्ध है या नहीं
टेलीफोन/मोबाइल : स्मार्टफोन या सामान्य फोन
साइकिल : स्वामित्व है या नहीं
स्कूटर/मोटरसाइकिल : स्वामित्व है या नहीं
कार/जीप/वैन : स्वामित्व है या नहीं

परिवार का विवरण
परिवार के मुखिया का नाम : जो घर के निर्णय लेता है
मुखिया का लिंग : पुरुष, महिला या थर्ड जेंडर
जाति विवरण : एससी/एसटी या अन्य श्रेणी
कुल सदस्यों की संख्या : परिवार में रहने वाले कुल लोग
अनाज की उपलब्धता : परिवार खुद उगाता है या खरीदता है
मुख्य आय का स्रोत : आजीविका का मुख्य साधन
संपर्क नंबर : स्व-गणना या सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed