सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three children rescued in Operation Muskaan and handed over to their families

Bhiwani News: ऑपरेशन मुस्कान में तीन बच्चों का किया रेस्क्यू, परिजनों को सौंपे

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three children rescued in Operation Muskaan and handed over to their families
विज्ञापन

Trending Videos
भिवानी। पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने अभियान चलाकर तीन बच्चों को रेस्क्यू कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया।
सीडब्ल्यूसी सदस्य अधिवक्ता धीरज सैनी ने बताया कि इस अभियान में जिला बाल कल्याण समिति के साथ जिला पुलिस की टीम भी शामिल रही जिसमें इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह, सब-इंस्पेक्टर कपिल देव, लेडी सब-इंस्पेक्टर नीलम देवी, लेडी सब-इंस्पेक्टर अमिता देवी और एसपीओ राकेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम को रोकना है। इसके तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और ढाबों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर विशेष नजर रखी जाती है, ताकि कोई भी बच्चा शोषण का शिकार न हो और उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया जा सके।
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन अधिवक्ता प्रदीप सिंह तंवर ने कहा कि सीडब्ल्यूसी का मुख्य लक्ष्य बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेस्क्यू किए गए तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अभियान के दौरान सीडब्ल्यूसी के अन्य सदस्य सतेंद्र तंवर, नीलम रानी, दिनेश अत्री, अधिवक्ता धीरज सैनी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र कुमार सुथार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed