फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Illegal clinic operator arrested in Mandholi Khurd

Bhiwani News: मंढोली खुर्द में अवैध क्लीनिक संचालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal clinic operator arrested in Mandholi Khurd
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग और एफडीए विभाग की कार्रवाई के बाद मंढोली खुर्द में अवैध क्लीनिक संचालक नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी नवीन कुमार और दुकान मालिक धर्मपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान से 71 प्रकार की इस्तेमाल की गई दवाएं और विभिन्न चिकित्सा उपकरण भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग एवं एफडीए विभाग ने चार अगस्त को गांव मंढोली खुर्द में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के चलते दो दुकानों को सील किया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई में संबंधित दुकान के संचालक नवीन कुमार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के समक्ष आठ अगस्त को पेश किया गया। टीम ने क्लीनिक संचालक नवीन कुमार और दुकान मालिक धर्मपाल की मौजूदगी में मासूम किराना स्टोर की सील दुकान को डि-सिल किया।
विज्ञापन

डि-सिल के दौरान टीम को दुकान की बाईं तरफ की दीवार में सुरंग मिली थी। टीम को आशंका है कि इसके माध्यम से नशीली दवाएं और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट निकालकर किसी अन्य स्थान पर छिपाई गई हैं। इस संबंध में डॉक्टर अनु चौधरी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर नवीन कुमार और धर्मपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में बची विभिन्न प्रकार की दवाओं को ड्रग कंट्रोलर अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने फार्म-16 के तहत जब्त कर लिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नवीन कुमार के अवैध क्लीनिक को भी डि-सिल किया। आगामी कार्रवाई के लिए डॉ. वतनवीर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी।
सिविल सर्जन भिवानी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि जिले में लिंगानुपात में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग और एफडीए विभाग की संयुक्त टीम गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर विभिन्न स्थानों पर लगातार छापामारी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इसके सुखद परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अवैध एमटीपी रखने या बेचने, अवैध गर्भपात करने अथवा कन्या भ्रूण हत्या जैसे घृणित कार्य में संलिप्त अल्ट्रासाउंड सेंटर या क्लीनिक की जानकारी होने पर इसकी सूचना गोपनीय रूप से सिविल सर्जन कार्यालय भिवानी को दें। सूचना मिलने पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा राज्य औषधि नियंत्रक रिपन मेहता ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। इस पर अंकुश लगाने के लिए एफडीए विभाग की ओर से हरियाणा के सभी जिलों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

टीम ने सिरिंज और अन्य चिकित्सा उपकरण जब्त किए
डॉ. वतनवीर और डॉ. दीपक सैनी की टीम ने विभिन्न प्रकार की इस्तेमाल की गई सिरिंज, वायल और अन्य चिकित्सा उपकरण जब्त किए। टीम ने कुल 71 प्रकार की इस्तेमाल की गई दवाएं और विभिन्न उपकरण कब्जे में लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय चिकित्सा अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed