सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the medical college, trainees are taking samples instead of lab technicians, thyroid kits are out

Bhiwani News: मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन नहीं प्रशिक्षु ले रहे सैंपल, थायराइड किट खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
In the medical college, trainees are taking samples instead of lab technicians, thyroid kits are out
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में बच्चे का खून सैंपल लेते प्रशिक्षु।
विज्ञापन
भिवानी। मौसम में बदलाव के बीच मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच लैब तकनीशियन की कमी और थायराइड जांच किट खत्म होने से व्यवस्थाएं चरमराई नजर आ रही हैं। प्रतिदिन औसतन 1500 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जबकि खून जांच केंद्र पर करीब 500 सैंपल लिए जा रहे हैं। ऐसे में सैंपल कलेक्शन केंद्र पर प्रशिक्षु बिना लैब तकनीशियन की मौजूदगी के मरीजों के सैंपल ले रहे हैं। वहीं थायराइड जांच किट खत्म होने के कारण पिछले दो माह से यह जांच बंद पड़ी है।
Trending Videos


बुधवार को संवाददाता ने मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान सैंपल कलेक्शन केंद्र पर मरीजों की भीड़ लगी मिली। यहां पर लैब तकनीशियन की अनुपस्थिति में प्रशिक्षु ही मरीजों के खून के सैंपल ले रहे थे। सैंपल लेते समय प्रशिक्षु ग्लव्ज या किसी सुरक्षा किट का उपयोग नहीं कर रहे थे जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सैंपल लेने से लेकर रिपोर्ट वितरण और पंजीकरण तक का कार्य भी प्रशिक्षुओं द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक कुछ मरीज लैब तकनीशियन का इंतजार करते रहे लेकिन कोई प्रशिक्षित कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में लैब तकनीशियन की कमी है। इस कारण कुछ तकनीशियनों को मेडिकल कॉलेज स्थित अन्य प्रयोगशालाओं में नियुक्त किया गया है। फिलहाल खून जांच केंद्र पर लगभग 15 से 20 प्रशिक्षु कार्यरत हैं। प्रशिक्षु सैंपल लेने में अधिक समय लगा रहे हैं जिससे कलेक्शन सेंटर पर मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है।







थायराइड जांच करवाने के लिए अस्पताल आई हूं। लेकिन बताया जा रहा है कि यहां पर थायराइड जांच नहीं होती। इस कारण अब बाहर निजी प्रयोगशाला से थायराइड की जांच करवानी पड़ेगी। लोग सस्ता इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन यहां तो खून जांच तक की सुविधा प्रभावित है। -निशा, मरीज।





बच्चे का पिछले तीन-चार दिन से बुखार ठीक नहीं हो रहा। इसलिए चिकित्सक को दिखाने के लिए लेकर आया हूं। अब दो से तीन जांच के लिए लैब में बच्चे का सैंपल दिलवाने के लिए आया हूं। लेकिन यहां प्रशिक्षु बच्चे का सैंपल ले रहे हैं। दो से तीन बार तो सूई लगाकर सैंपल लिया गया। बच्चों के सैंपल लेने के लिए तो किसी प्रशिक्षित कर्मचारी की ड्यूटी लगानी चाहिए। -अमित कुमार, परिजन।





मेरी पत्नी का यहां इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने थायराइड जांच के लिए कहा है। लेकिन यहां जांच का प्रबंध ही नहीं है। अब बाहर से करवानी पड़ेगी। बाहर 300 से 350 रुपये में थायराइड की जांच की जा रही है। गरीब आदमी सस्ते इलाज की उम्मीद के साथ यहां आता है, लेकिन यहां थायराइड जांच व दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। -रवींद्र सांगवान, तीमारदार।







खून जांच केंद्र पर थायराइड किट खत्म है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को मांग भेज दी गई है। जल्दी ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों की थायराइड जांच पहले की तरह नियमित शुरू हो जाएगी। इसके अलावा लैब तकनीशियन की मौजूदगी में ही मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। प्रशिक्षुओं को सिखाने के उद्देश्य से सैंपल दिलवाए जा रहे हैं। -डॉ. बलवान, प्रभारी, नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed