सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Leakage from a water tank on the National Highway, waterlogging on the road increased the problem

Bhiwani News: नेशनल हाईवे पर पानी के हौद से रिसाव, सड़क पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Leakage from a water tank on the National Highway, waterlogging on the road increased the problem
लोहारू में नेशनल हाईवे 709 सड़क पर जमा गंदा पानी।
विज्ञापन
लोहारू। नेशनल हाईवे 709 पर दादरी-भिवानी टी प्वाइंट स्थित महिला कॉलेज के सामने पानी के हौद में वॉल से हो रहे रिसाव के कारण पानी लगातार सड़क पर बह रहा है जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है और आमजन व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

रिसाव के चलते सड़क पर लगातार पानी जमा होने से कीचड़ और बदबू फैलने लगी है। जलभराव का सबसे अधिक असर पास स्थित कॉलेज के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण पानी के छींटे विद्यार्थियों पर गिर रहे हैं जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के हौद में लगी वॉल से हो रहा यह रिसाव लंबे समय से जारी है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अभी तक इस समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई कपिल ने बताया कि समस्या की जानकारी मिल चुकी है और जल्द ही मिस्त्री को मौके पर भेजकर पानी के हौद में वॉल से हो रहे रिसाव को ठीक करवाया जाएगा ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed