फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loharu Assembly tops the state in SIR work

Bhiwani News: एसआईआर कार्य में लोहारू विधानसभा प्रदेश में अव्वल

Sun, 12 Jul 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Loharu Assembly tops the state in SIR work
एसआईआर कार्य को लेकर बीएलओ की बैठक लेते एसडीएम मनोज दलाल। 
लोहारू। डीसी साहिल गुप्ता की योजना के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लोहारू विधानसभा ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यहां गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 93.24 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जो अन्य विधानसभा क्षेत्रों से अधिक है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में एसआईआर कार्य 14 जुलाई 2026 तक किया जाना है। डीसी साहिल गुप्ता ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे। जिले में कुल 941 बीएलओ कार्यरत हैं। इनमें लोहारू विधानसभा में 246, भिवानी में 227, तोशाम में 233 और बवानीखेड़ा में 235 बीएलओ हैं। शुक्रवार तक जिले के 8 लाख 84 हजार 173 मतदाताओं में से 7 लाख 31 हजार 839 मतदाताओं के प्रपत्र ऑनलाइन दर्ज हुए हैं जो 82.77 प्रतिशत है। लोहारू विधानसभा में 2 लाख 5 हजार 39 मतदाताओं में से 1 लाख 91 हजार 172 मतदाताओं के प्रपत्र ऑनलाइन दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसआईआर कार्य में योगदान
लोहारू विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि यह सफलता डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन और बीएलओ की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के कार्यों की सफलता का आधार जमीनी स्तर पर कार्यरत बीएलओ ही हैं। बीएलओ के साथ-साथ गांवों के सरपंच, नगरपालिका एमसी, ग्राम सचिव, पटवारी, आंगनवाड़ी वर्कर और आशा वर्करों ने भी सराहनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
भारत निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के अनुसार, 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन फार्म एकत्रित करेंगे। इसी अवधि तक डिजिटाइजेशन और मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन भी किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा। दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। भिवानी विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed