{"_id":"6a0385cb79269391010b2650","slug":"mother-child-protection-cards-are-out-of-stock-in-devrala-civil-hospital-for-the-last-six-months-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151028-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: देवराला नागरिक अस्पताल में छह माह से खत्म हैं मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: देवराला नागरिक अस्पताल में छह माह से खत्म हैं मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैरू। गांव देवराला स्थित सेठ सोहनलाल नागरिक अस्पताल में पिछले छह माह से एमसीपी यानी मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड खत्म होने के कारण गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्ड उपलब्ध नहीं होने से टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और अल्ट्रासाउंड संबंधी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन फोटोकॉपी के सहारे काम चला रहा है।
अस्पताल की गर्भवती महिला टीकाकरण शाखा में एमसीपी कार्ड का स्टॉक समाप्त होने के कारण गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के टीकाकरण तथा स्वास्थ्य जांच का रिकॉर्ड पुरानी पुस्तिकाओं या नई फोटोकॉपी प्रतियों पर दर्ज किया जा रहा है। कई मामलों में मरीजों को पूरी पुस्तिका के बजाय केवल जरूरी पन्नों की फोटोकॉपी ही दी जा रही है। ग्रामीणों और गर्भवती महिलाओं का कहना है कि सुरक्षा कार्ड उपलब्ध नहीं होने से उन्हें बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जल्द कार्ड उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा न आए।
ग्रामीणों का कहना है कि रिकॉर्ड अधूरा रहने या देरी से दर्ज होने के कारण माता और बच्चे के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। नागरिक अस्पताल देवराला की एएनएम मोनू ने बताया कि पिछले छह माह से मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड खत्म हैं। जिला नागरिक अस्पताल को कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए मांग पत्र भेजा गया है। तब तक एक कार्ड की फोटोकॉपी करवाकर काम चलाया जा रहा है।
Trending Videos