सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The strike has led to heaps of garbage in the city, with people covering their faces amid the stench.

Bhiwani News: हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर, बदबू के बीच मुंह ढककर निकल रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The strike has led to heaps of garbage in the city, with people covering their faces amid the stench.
शहर में रोहतक गेट के समीप सड़क  किनारे लगे कचरे के ढेर के पास मुंह पर कपड़ा ढककर जाता युवक।
विज्ञापन
भिवानी। सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़े से उठ रही तेज बदबू के कारण लोगों को मुंह पर कपड़ा ढककर निकलना पड़ रहा है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने 13 मई को होने वाली बैठक में मांगें नहीं माने जाने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।
Trending Videos

सोमवार को भिवानी पहुंचे नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ एवं सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग जिलों में प्रशासन जबरन सफाई करवाने का प्रयास कर रहा है जिसे कर्मचारी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम के बदले समान वेतन देना, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना तथा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य और बीमा सुविधाएं लागू करना शामिल हैं। नरेश शास्त्री ने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों पर सहमति बनाकर कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करने का आदेश जारी नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार कर्मचारी बिना लिखित आश्वासन के हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed