सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparations underway to finalize detailed estimates for the master plan of the sewer line, and the 60-year-old disposal will be renovated.

Bhiwani News: सीवर लाइन के मास्टर प्लान की डिटेल एस्टीमेट को अंतिम रूप देने की तैयारी, 60 साल पुराने डिस्पोजल का होगा नवीनीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to finalize detailed estimates for the master plan of the sewer line, and the 60-year-old disposal will be renovated.
देवसर मोड़ पर ​​स्थित एसटीपी का टैंक।
विज्ञापन
भिवानी। शहर में सीवर लाइन के मास्टर प्लान की डिटेल एस्टीमेट को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी रोहतक की प्राइवेट कंसल्टेंट एजेंसी के साथ मंथन कर अंतिम प्रारूप तैयार करने में जुटे हैं और इसी सप्ताह डिटेल एस्टीमेट मुख्यालय भेजा जाएगा।
Trending Videos

डिटेल एस्टीमेट मंजूर होने के बाद कार्यों के टेंडर कराए जाएंगे। योजना के तहत करीब 60 साल पुराने डिस्पोजल का नवीनीकरण, सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट की मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा। साथ ही शहर में हाल ही में अधिकृत हुईं नौ कॉलोनियों में सीवर और पानी की लाइनों के लिए विभाग अलग से एस्टीमेट भी तैयार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की कई कॉलोनियों में करीब साढ़े चार दशक पुरानी सीवर लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। कई स्थानों पर लाइनों में स्थायी क्षति के कारण पानी डिस्पोजल तक नहीं पहुंच पा रहा ऐसे में विभाग अस्थायी पंपों से निकासी कर रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 54 करोड़ 17 लाख रुपये के बजट से शहर में करीब 23 किलोमीटर क्षेत्र में नई सीवर लाइन डालने, पुराने डिस्पोजल के नवीनीकरण और सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के सुधार का खाका तैयार किया है जिसे प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। अब विभाग इसकी डिटेल एस्टीमेट तैयार कर रहा है और रोहतक की कंसल्टेंट एजेंसी के साथ चर्चा कर मसौदे की खामियां दूर की जा रही हैं।

तीन स्तर पर होगा सीवर लाइनों का काम
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहर में सीवर लाइन का कार्य तीन स्तर पर कराएगा। प्रथम चरण में दादरी रोड स्थित सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट की मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा जिसमें पंपिंग मशीनरी की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। दूसरे चरण में क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को नए सिरे से तैयार कर उनके मैनहोल बनाए जाएंगे। तीसरे चरण में नई कॉलोनियों में सीवर लाइनों का विस्तार किया जाएगा और जिन स्थानों पर क्षमता बढ़ाने की जरूरत है वहां बड़ी सीवर लाइन डाली जाएगी।


शहर के अंदर सीवर लाइन डालने का डिटेल एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। फिलहाल इसे अंतिम रूप देने के लिए रोहतक की कंसल्टेंट एजेंसी से भी मंथन किया जा रहा है। शुक्रवार को इस मसौदे को लेकर मुख्यालय जाएंगे जिसके बाद ही सीवर लाइनों के सुदृढ़ीकरण कार्य के टेंडर कराए जाएंगे। काम तीन चरण में किया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से अधिकृत कॉलोनियों में भी सीवर लाइन विस्तार की पेशकश की गई है इसके लिए विभाग अलग से भी एस्टीमेट तैयार कर सकता है। -आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed