सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Team trial camp for Netball Championship from 28th

Bhiwani News: नेटबाल चैंपियनशिप के लिए टीम का ट्रायल कैंप 28 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Team trial camp for Netball Championship from 28th
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली 38वीं जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप समेत तीन प्रतियोगिताओं के लिए हरियाणा टीमों का ट्रायल कैंप 28 फरवरी व एक मार्च को आयोजित किया जाएगा। हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने इसकी घोषणा की।
Trending Videos


उन्होंने बताया कि 38वीं जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप 24 से 27 मार्च तक आयोजित होगी। फॉर्थ फास्ट और फिफ्थ जूनियर नेटबाल चैंपियनशिप 27 से 29 मार्च तक तथा सेकंड मिक्स्ड जूनियर नेटबाल चैंपियनशिप 29 से 31 मार्च तक खेली जाएगी। सभी प्रतियोगिताएं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित प्यारे महाराज स्पोर्ट्स अकादमी, जाउला में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश की लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों की टीमें भाग लेंगी और खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी। ट्रायल 28 फरवरी से शुरू होगा। खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई (सोनीपत) में रिपोर्ट करना होगा। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया जाएगा, जहां से आगे टीम का गठन होगा।

बबीता दहिया ने बताया कि ट्रायल के समय खिलाड़ियों को नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन नंबर स्लिप, आधार कार्ड की मूल प्रति तथा उसकी फोटोकॉपी साथ लानी अनिवार्य होगी। ट्रायल या कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी सोनीपत प्रभारी शबनम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed