सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The contractor accused the Vice Chairperson's husband of assault and demanding a commission of Rs 1 lakh.

Bhiwani News: ठेकेदार ने वाइस चेयरपर्सन के पति पर लगाया मारपीट व एक लाख कमीशन मांगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The contractor accused the Vice Chairperson's husband of assault and demanding a commission of Rs 1 lakh.
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन के पति पर एक ठेकेदार ने मंगलवार को मारपीट करने और एक लाख रुपये कमीशन मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बापोड़ा चौक के पास हुई इस घटना में घायल ठेकेदार को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कीर्ति नगर निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश ने बताया कि वह वर्ष 1998 से नगर परिषद में ठेकेदारी का कार्य कर रहा है। उसके अनुसार 24 मार्च की सुबह करीब सवा 11 बजे वह बापोड़ा चौक पर अपनी गाड़ी से लेबर के पास गया था। इसी दौरान नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन रेनू तंवर का पति संदीप उर्फ बंटी वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि संदीप पहले भी उससे 84 हजार रुपये की रोड़ी क्रेशर व अन्य सामान ले चुका है जिसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। आरोप है कि वह अपनी पत्नी के पद का प्रभाव दिखाकर उससे एक लाख रुपये कमीशन की मांग कर रहा था। जब उसने कमीशन देने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार मौके पर मौजूद जेसीबी ठेकेदारों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। ओमप्रकाश ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि वह हृदय रोगी है और आरोपी ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में सदर थाना के एसएचओ उग्रसैन ने बताया कि पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर आरोपी संदीप उर्फ बंटी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed