सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Young man got electrocuted while working in the fields

Bhiwani News: खेत में काम करते समय युवक करंट की चपेट में आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Young man got electrocuted while working in the fields
घायल को जिला अस्पताल में रेफर करते अस्पताल कर्मी।
विज्ञापन
लोहारू। गांव पहाड़ी में रविवार को खेत में काम करते समय एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Trending Videos


गांव पहाड़ी निवासी अशोक कुमार (32) रविवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के पास किसी अज्ञात कारणों से वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे संभाला और आनन-फानन में निजी वाहन से लोहारू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से युवक को काफी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोहारू अस्पताल में मौजूद नरेश पहाड़ी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed