पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   11 officers deployed on deputation to address the shortage of food safety officials.

Chandigarh-Haryana News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी दूर करने के लिए 11 अफसर प्रतिनियुक्ति पर तैनात

विज्ञापन
हरियाणा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सभी 45 पद हैं रिक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सभी 45 पद खाली पड़े हैं। जब तक इन पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं होती तब तक राज्य सरकार प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों की तैनाती कर काम चला रही है। पशुपालन विभाग के 11 पशु चिकित्सक पहले से ही तैनात थे, अब सरकार ने 11 और अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्त किया है। ये अधिकारी रेलवे स्टेशनों व रेलवे कॉलोनियों को छोड़कर पूरे हरियाणा में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए अधिकृत होंगे।
इस संबंध में खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. मनोज कुमार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये अधिकारी खाद्य पदार्थ बनाने, भंडारण, बिक्री और गुणवत्ता की जांच करने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई भी कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर शशि कांत व सलिंदर सिंह, एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर शम्मी गहलोत, अभिषेक, सुशील कुमार व ईश्वर कुमार, टेक्निकल असिस्टेंट गुलाब सिंह, सतीश कुमार, रवि कुमार व इंदर पाल तथा जिला बागवानी अधिकारी वीरेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की एसीएस डाॅ. सुमिता मिश्रा ने अपने एक बयान में बताया कि सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सेवा नियम अधिसूचित कर दिए हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के 12 अतिरिक्त पद सृजित करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed