पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Demand raised for job security for contractual teachers in universities.

Chandigarh-Haryana News: विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा की मांग उठाई

विज्ञापन
हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री ढांडा से की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों व अन्य शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा की मांग उठाई। एसोसिएशन ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों के जॉब सिक्योरिटी विधेयक को विधानसभा के मानसून सत्र में पेश कर जल्द कानून बनाया जाए।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मलिक ने कहा कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में करीब 1,400 अनुबंधित शिक्षक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उन्हें अब तक सेवा सुरक्षा नहीं मिली है। हुकटा ने मांग की कि सरकारी कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर, पॉलिटेक्निक गेस्ट टीचर्स और स्कूलों के गेस्ट टीचर्स की तर्ज पर विश्वविद्यालय शिक्षकों को भी सेवा सुरक्षा का अधिकार दिया जाए।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को जॉब सिक्योरिटी देने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed