सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   250 electric buses will be purchased for the urban areas of five districts.

Chandigarh-Haryana News: पांच जिलों के शहरी क्षेत्रों के लिए 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम ई-बस सेवा के तहत पांच जिलों के शहरी क्षेत्रों में 9-9 मीटर की बसों का होगा संचालन
Trending Videos

इन सभी 5 शहरों के लिए 250 बस खरीदी जाएंगी, 50-50 का होगा संचालन
अरुण शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा के जिलों में सिटी बस सेवा का विस्तार होगा। ऐसे में आने वाले कुछ माह के अंदर ही संकरे मार्गों पर भी बसें दौड़ती दिखाई देंगी। अभी तक सिटी बस सेवा के तहत 12 मीटर लंबी बसों का संचालन हो रहा है लेकिन अब पीएम ई-बस सेवा के तहत 9 मीटर लंबी बसों का संचालन होगा। ऐसे में पांच जिलों के शहरी क्षेत्रों में नौ मीटर लंबी 50-50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
प्रदेश में पीएम ई-बस सेवा के तहत पांच जिलों पानीपत, यमुनानगर, करनाल, रोहतक और हिसार के शहरी क्षेत्रों के लिए 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इससे पहले विस्तृत कार्य योजना को हाई पाॅवर परचेज कमेटी में मंजूरी दी जाएगी। राज्य परिवहन विभाग ने प्रदेश के नाै जिलों के शहरों में मार्च 2024 में सिटी बस सेवा की शुरुआत की थी। इनमें पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर और अंबाला शहर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष कुरुक्षेत्र को भी इसमें शामिल किया गया। सिटी बस सेवा के तहत कुल 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अलग से होगा। यह सभी बसें 12 मीटर की ही होंगी अभी तक इनमें से 65 बसों का संचालन हो रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यातायात के कारण वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पहले ही कह चुका है। प्रदेश के 14 जिले एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में शामिल हैं। इन सभी में केवल इलेक्ट्रिक बसें ही दाैड़ रही है। राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार का कहना है कि बसों को खरीदने का प्रस्ताव तैयार है मंजूरी के बाद आगामी कार्रवाई शुरू होगी।



सीटें होंगी कम, शहरों में नए रूट भी बनेंगे
प्रदेश में संचालित 12 मीटर लंबी बसों में 45 सीट होती हैं। 9 मीटर लंबी बसों में यह संख्या 32 सीट तक होगी। इन बसों में भी सिटी बस वाली ही सभी सुविधाएं होंगी। सीसीटीवी कैमरे, बसों की ट्रैकिंग, 50 किमी. से अधिक भी गति होने पर अलर्ट आएगा। लंबाई कम होने से संकरे मांर्गों पर भी बसों को मोड़ने या संचालन में परेशानी नहीं होगी। साथ ही शहरों में नए रूट भी बनेंगे। रोहतक में ऊंचे ब्रेकर सिटी बसों के कारण तोड़ने पड़े थे। हिसार, पानीपत में भी शुरुआत ऐसी ही दिक्कतें सामने आई थीं। इन बसों के संचालन से ऑटो पर निर्भरता भी शहरों में कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed