{"_id":"695ebe5d66f9a678ec0407e9","slug":"congress-constitutes-election-committee-for-ambala-panchkula-and-sonipat-municipal-corporations-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-916956-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने अंबाला, पंचकूला व सोनीपत नगर निगम के लिए चुनाव समिति गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने अंबाला, पंचकूला व सोनीपत नगर निगम के लिए चुनाव समिति गठित की
विज्ञापन
विज्ञापन
- समिति में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आगामी अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव को प्रभावी ढंग से लड़ने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष चुनाव समिति का गठन किया है। इस चुनाव समिति में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
समिति में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद कुमारी सैलजा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद जितेंद्र बघेल, सह प्रभारी प्रफुल्ल गुडधे , सांसद वरुण चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व अध्यक्ष एचपीसीसी सहित कई विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और छात्र संगठन के प्रमुखों को भी समिति में जगह दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और जीत सुनिश्चित करेगी। नगर निगम चुनावों के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। गठित चुनाव समिति चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय, प्रचार-प्रसार और चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाओं की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ेगी और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को और मजबूत किया जाएगा।
Trending Videos