सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress school will teach political lessons, Digvijay Singh will teach the tricks of experience

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस की पाठशाला में सियासत का पाठ, दिग्विजय सिंह सिखाएंगे अनुभव के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा और उत्तराखंड के सभी जिलाध्यक्षों के लिए 13 से 22 जनवरी तक कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पंजाबी धर्मशाला में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है जिसमें अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को राजनीति के अनुभव का पाठ पढ़ाएंगे। इस शिविर को कांग्रेस की संगठनात्मक पाठशाला के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक-एक दिन शिविर में आना तय हो चुका है।
Trending Videos


प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कार्यक्रम तय है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित पार्टी की ओर से युवा नेताओं की भूमिका को लेकर भी मंथन चल रहा है जिन्हें शिविर में जिलाध्यक्षों का अनुभव बढ़ाने के लिए बुलाया जा सकता है। हाईकमान चाहता है कि अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाकर संगठन को नए सिरे से धार दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में हरियाणा और उत्तराखंड के सभी जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वरिष्ठ नेता चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, जनसंपर्क और वैचारिक मजबूती जैसे विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे। खासतौर पर जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने पर जोर रहेगा।


प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के मुताबिक आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित और अनुशासित संगठन जरूरी है। ऐसे में कुरुक्षेत्र का यह प्रशिक्षण शिविर पार्टी के लिए नई दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है, हालांकि अभी तक किसी का शेड्यूल निर्धारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed