सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Former MLA Sangwan resigned from the post of state president of RLD.

Chandigarh-Haryana News: पूर्व विधायक सांगवान ने रालोद के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दादरी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के हरियाणा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह सांगवान ने अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने और प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
Trending Videos

30 जुलाई 2025 को ही रालोद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई थी जिसमें मुख्यत: 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 प्रदेश महासचिव, 10 प्रदेश सचिव व एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हुई की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह सांगवान, पूर्व विधायक के साथ उक्त प्रदेश कार्यकारिणी में से पार्टी से इस्तीफा देने वालों में पांच प्रदेश उपाध्यक्ष हिसार से मेवा सिंह पातड, राजकुमार जांगड़ा चरखी दादरी, संपूर्ण आनंद गुरुग्राम, अजय सिंह सोनीपत, जगत सिंह यादव नारनौल के अलावा 7 प्रदेश महासचिव, 9 सचिव व कोषाध्यक्ष मोहन नारंग फतेहाबाद ने भी इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed