सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana State Women Congress General Secretary Suchitra Devi expelled from party accused Gandhi family

Haryana: महिला प्रदेश कांग्रेस की महासचिव सुचित्रा देवी को पार्टी से निकाला, गांधी परिवार पर लगाया था आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Mar 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी सुचित्रा देवी के पति गौरव कुमार ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए असेंबली इलेक्शन टिकट के बदले कांग्रेस नेताओं को पैसे दिए थे।

Haryana State Women Congress General Secretary Suchitra Devi expelled from party accused Gandhi family
हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सुचित्रा देवी को प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने पार्टी से निकाल दिया है। सुचित्रा देवी ने कांग्रेस हाईकमान व गांधी परिवार पर बावल विधानसभा क्षेत्र की टिकट के नाम पर 7 करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगाया था।

Trending Videos


हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव सुचित्रा देवी के पति गौरव कुमार ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने के नाम पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनसे पैसे लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव कुमार का दावा था कि इस मामले से जुड़े चैट उनके पास मौजूद हैं। उनका कहना है कि उन चैट में संबंधित नेताओं ने खुद पैसे लेने की बात स्वीकार की है। हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गौरव कुमार ने कहा कि वह राहुल गांधी को यह दिखाना चाहते हैं कि पार्टी के भीतर कुछ वरिष्ठ नेता क्या कर रहे हैं? या तो उनके साथ गलत हो रहा है या फिर यह सब शीर्ष नेतृत्व की जानकारी में हो रहा है।

सुचित्रा देवी ने बताया कि उन्होंने करीब 12 दिन पहले ही पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था लेकिन अभी तक उसे स्वीकार नहीं किया गया है। वह दलित समुदाय से आती हैं और एक शहीद की बेटी हैं। उनके परिवार का कांग्रेस पार्टी से करीब 56 साल पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने पार्टी के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन बदले में केवल झूठे वादे ही मिले। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। यदि संबंधित महिला कांग्रेस से जुड़ी रही होंगी तो संभव है कि उन्होंने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा होगा। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में टिकट के बदले पैसे लेने जैसी कोई परंपरा या संस्कृति कभी नहीं रही है। उनके अनुसार संभव है कि किसी अन्य कारण से निराश होकर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हों। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक उनके पास इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed