{"_id":"69b27aef4d35eebe470e72a4","slug":"video-bhupinder-hooda-said-congress-is-sure-to-win-one-rajya-sabha-seat-rumors-of-shifting-of-mlas-are-rife-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र हुड्डा बोले-राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय, विधायकों को शिफ्ट करने की अफवाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र हुड्डा बोले-राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय, विधायकों को शिफ्ट करने की अफवाहें
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक सीट निश्चित रूप से जीत रही है और पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा कांग्रेस विधायकों को शिफ्ट करने की अफवाहें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं, जबकि पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में है और पार्टी के सभी विधायक यहीं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को कहीं और शिफ्ट करने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं और इन्हें सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए उछाला जा रहा है।
इस दौरान हुड्डा ने प्रदेश में एलपीजी गैस की कथित ब्लैक मार्केटिंग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं और सरकार को इस पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को खाद और यूरिया की किल्लत का सामना करने की बात भी कही और सरकार से तुरंत समाधान करने की मांग की।
सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर भी हुड्डा ने पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बजट में एसवाईएल के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान नहीं किया गया, जिस पर भगवंत मान ने बयान दिया कि वह हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं देंगे। हुड्डा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवंत मान की क्या हैसियत है कि वह एसवाईएल बनने से रोक लें, जबकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया पहले ही फैसला दे चुका है।
उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री इन दिनों पंजाब के दौरों में व्यस्त रहते हैं, इसलिए संभवतः बजट में एसवाईएल के लिए प्रावधान नहीं किया गया।
हुड्डा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और वे उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
प्रदेश में फसल खरीद में देरी को लेकर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी हो रही है और सरकार को खरीद प्रक्रिया तेज करनी चाहिए।
इनेलो को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि अब देखना होगा कि इंडियन नेशनल लोक दल राज्यसभा चुनाव में किसे वोट देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो अब भाजपा की बी टीम बन चुकी है और यदि वह भाजपा को वोट देती है तो यह बात पूरी तरह साफ हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।