{"_id":"69b2771552e0489fd30d841f","slug":"punjab-faces-threat-of-lpg-shortage-government-on-alert-amid-war-orders-strict-action-against-black-marketin-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में रसोई गैस की किल्लत का खतरा, युद्ध के बीच सरकार अलर्ट; कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में रसोई गैस की किल्लत का खतरा, युद्ध के बीच सरकार अलर्ट; कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के आदेश
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 12 Mar 2026 01:51 PM IST
Link Copied
खाड़ी देशों में बने युद्ध के हालात के मद्देनजर पंजाब में भी रसोई गैस की किल्लत गहरा सकती है। इसी के चलते सूबे के विभिन्न जिलों में लोगों के बीच खलबली का माहौल है। पंजाब सरकार हरकत में आ गई है। इसी स्थिति के मद्देनजर सरकार ने कालाबाजारी पर निगरानी और कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। सीएम भगवंत मान ने भी बारे में खाद्य आपूर्ति मंत्री से हालता पर चर्चा कर वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट ली। इस युद्ध का असर पंजाब में रसोई गैस सिलिंडरों की उपलब्धता पर पड़ता दिख रहा है। विभिन्न जिलों में लोगों की भीड़ रसोई गैस एजेंसियों के बाहर लगनी शुरू हो गई है। विधानसभा में मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि आने वाली दिनों में पंजाब में करीब 10 हजार शादियां होनी वाली हैं और लोगों को यह चिंता सता रही है कि बिना रसोई गैस सिलिंडर ये शादियां कैसे निपटेंगी। प्रदेश में संभावित बिगड़ते हालात के चलते बुधवार को मंत्री कटारूचक्क् ने इंडियन ऑयल कंपनी, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के आला अफसरों और महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।