सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   INLD's student wing ISO makes key appointments for Chandigarh.

Chandigarh-Haryana News: इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ में चंडीगढ़ के लिए हुई अहम नियुक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई इंडियन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन में संगठन का विस्तार करते हुए चंडीगढ़ यूटी के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया। नियुक्तियों के तहत तेजस्वी को चंडीगढ़ यूटी का आईएसओ प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रशांत माजरा को चंडीगढ़ यूटी का सहप्रभारी और विपुल भादू को पंजाब विश्वविद्यालय का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों की आवाज बुलंद करने की अपेक्षा जताई है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed