{"_id":"695e6dbf0c50cedc650e119a","slug":"now-administrators-will-handle-the-work-in-all-three-corporations-until-the-elections-are-held-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-917118-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अब चुनाव होने तक तीनों निगमों में प्रशासक संभालेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अब चुनाव होने तक तीनों निगमों में प्रशासक संभालेंगे काम
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचकूला नगर निगम का कार्यकाल 4 जनवरी को हो चुका है पूरा
सोनीपत का 12 व अंबाला नगर निगम का 13 जनवरी को होगा कार्यकाल समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कार्यकाल पूरा होते ही प्रदेश के तीन नगर निगमों में प्रशासक कार्यभार संभालेंगे। नगर निगम पंचकूला का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त हो चुका है। सोनीपत नगर निगम का कार्यकाल 12 जनवरी और अंबाला नगर निगम का कार्यकाल 13 जनवरी को पूरा होगा। कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक निगमों के सभी कामकाज देखेंगे।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने प्रशासक लगाने से संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगमों के आयुक्तों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी साैंपी गई है। पंचकूला में प्रशासक को जिम्मेदारी मिल गई है। प्रशासक को वित्तीय अधिकारों के साथ ही प्रस्ताव पास करने से लेकर विकास कार्यों को कराने के लिए बैठक बुलाने तक की शक्तियां होंगी। अभी तक यह शक्तियां चुने हुए प्रतिनिधियों मेयर-पार्षदों के पास थीं। सोनीपत और अंबाला में कार्यकाल समाप्त होने के बाद स्वत: ही प्रशासक की व्यवस्था लागू हो जाएगी।
Trending Videos