{"_id":"695e4e63e491750ca50ed732","slug":"online-training-of-web-portal-is-mandatory-for-all-departments-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-916941-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सभी विभागों के लिए वेब पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सभी विभागों के लिए वेब पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) वेब पोर्टल के संबंध में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों व प्राधिकरणों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का फैसला लिया है। यह ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 8 जनवरी को सुबह 11.00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक यह सत्र पोर्टल की प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली की समान समझ सुनिश्चित करने व आवेदकों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि पोर्टल से संबंधित कार्य देख रहे अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से भाग लें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विभाग, बोर्ड, निगम और प्राधिकरण द्वारा 2-3 पात्र ग्रुप-सी अनुबंध कर्मचारियों को नामित किया जाएगा ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य पात्र कर्मचारियों को आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान कर सकें। पात्र अनुबंध कर्मचारियों से आवेदन प्राप्त करने के लिए 25 दिसंबर को हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
Trending Videos