{"_id":"695e537a2e0a4ef40c0ec9a7","slug":"pre-board-exams-for-classes-10-and-12-will-be-conducted-on-the-boards-pattern-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-916934-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बोर्ड के पैटर्न पर होंगी 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बोर्ड के पैटर्न पर होंगी 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पैटर्न लागू कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा का अनुभव मिलेगा और उनकी परीक्षा की तैयारी में सुधार होगा। यह आदेश बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक हरियाणा की ओर से सहायक निदेशक (शैक्षणिक) द्वारा जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी जिलों में जनवरी के दौरान 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इन परीक्षाओं में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा जैसी परिस्थितियों का अभ्यास मिलेगा और वे परीक्षा के दौरान उत्तर लिखने की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन आने वाले विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड के पैटर्न के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए विद्यालय स्तर पर सीसीडब्ल्यूएफ, परीक्षा निधि व अन्य निधियों से आवश्यक व्यवस्था की जा सकती है।
Trending Videos