{"_id":"6a0db68cfb41b7ce9c0cb234","slug":"rural-sanitation-workers-extend-strike-till-may-25-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1024561-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 25 मई तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 25 मई तक बढ़ाई हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल को 25 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। हड़ताल बीते 6 दिन से चल रही है। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि वीरवार और शुक्रवार को सभी विकास खंडों और जिलों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। 24 और 25 मई को कर्मचारी नरवाना में महापड़ाव डालेंगे जिसमें किसी बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जा सकता है।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी के प्रधान बसाऊराम की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। प्रधान बसाऊ राम व महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि भयंकर गर्मी के इस मौसम में प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते 10500 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को विकास खंडों और जिलों में धरने पर विवश होना पड़ रहा है। कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने इस वर्ष जनवरी से 13 मई तक कई बार मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, मुख्य सचिव, पंचायत विभाग के महानिदेशक और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के पास मांग पत्र भेजा लेकिन फिर भी कच्चे ग्रामीण सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं किया। पिछले 12 साल में एक भी सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की गई है। ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए 26 हजार वेतन की घोषणा आज तक लागू नहीं हुई है। 1000 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती करने का सरकार निर्णय नहीं ले सकी है। बैठक में सीटू कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह, यूनियन उपमहासचिव देवीराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष नानक आदि ने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा।
Trending Videos