मंत्री विज का राहुल गांधी पर हमला: कहा-PM मोदी और शाह देश के सेवादार; नेता प्रतिपक्ष करें जनादेश का सम्मान
मंत्री विज ने कहा राहुल गांधी को कम से कम जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस करीब 95 चुनाव हार चुकी है जिससे साफ होता है कि जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दी गई प्रतिक्रिया को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा राहुल गांधी पीएम मोदी और गृह मंत्री के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्हें जानना चाहिए की दोनों नेता भारत के सेवादार हैं। जब कांग्रेस ने देश को छोड़ा था हमारी इकोनॉमी विश्व में 14वें नंबर पर थी और आज भाजपा के राज में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।
#WATCH | Chandigarh: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's remarks on PM Narendra Modi, Haryana Minister Anil Vij says, “Rahul Gandhi, I want to tell you this: the two names you are mentioning—PM Modi and HM Amit Shah—work to serve this nation...Progress is being witnessed in every… pic.twitter.com/9z41vYsYjV
विज्ञापन— ANI (@ANI) May 20, 2026विज्ञापन
मंत्री विज ने कहा राहुल गांधी को कम से कम जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस करीब 95 चुनाव हार चुकी है जिससे साफ होता है कि जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है। आज 22 से ज्यादा राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
राहुल गांधी के इटली में टॉफी बांटने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा पीएम मोदी चाहे कहीं भी हों वह वहीं से देश का प्रशासन करते हैं। उन्होंने कहा पीएम मोदी विदेश जाने से पहले देश की जनता को आने वाली चुनौतियों के लिए आगाह कर गए हैं। मंत्री विज ने कहा सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं राहुल गांधी करते हैं। हाल ही में बंगाल में चुनाव हुआ जिसमें राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक थे लेकिन वह विदेश में घूम रहे थे। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अनिल विज ने कहा मोदी जी की विदेश नीति से देश ने तरक्की की है और राहुल गांधी को इस बात से परेशानी होती है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए कहा कि इन्होंने देश को अमेरिका को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको विदेश यात्रा न करने को कहते हैं। वे आपको सोना न खरीदने को कहते हैं। वे आपको इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को कहते हैं। आने वाले समय में किसानों को खाद भी नहीं मिलेगी। एक आर्थिक तूफान आ रहा है, आप कुछ ही महीनों में देखेंगे कि महंगाई कहां तक जाएगी, पेट्रोल की कीमतें कहां तक जाएंगी, डीजल की कीमतें कहां तक जाएंगी, गैस की कीमतें कहां तक जाएंगी। तेल-गैस के साथ दाल-चावल भी महंगा होगा।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इटली की पीएम मेलोनी के दिए कैंडी उपहार को लेकर हमला बोला है। उन्होंने इस कृत्य को नेतृत्व नहीं, बल्कि एक नौटंकी करार दिया है। राहुल गांधी का यह बयान इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा मोदी को मेलोडी टॉफी का पैकेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद आया है।
क्या लिखा राहुल ने एक्स पर?
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 'आर्थिक तूफान सिर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - पीएम हंसकर रील बना रहे हैं, और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।'