{"_id":"6a0d88c93e5accd5b4078c95","slug":"army-jawan-commits-suicide-in-rewari-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आर्मी जवान ने किया सुसाइड, पंखे से फंदे पर लटका मिला शव, छुट्टी लेकर आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आर्मी जवान ने किया सुसाइड, पंखे से फंदे पर लटका मिला शव, छुट्टी लेकर आया था घर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली (रेवाड़ी)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 20 May 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
ऑर्डिनेंस डिपो में कार्यरत एक जवान ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जवान 25 दिन पहले छुट्टी लेकर आया था।
योगेश, मृतक जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गांव नेहरूगढ़ में सेना के ऑर्डिनेंस डिपो में कार्यरत एक जवान ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में राजस्थान के बाड़मेर स्थित सेना के ऑर्डिनेंस डिपो में टी-मेट के पद पर तैनात था। वह करीब 25 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था।
बुधवार सुबह कमरे में मिला शव
मंगलवार रात योगेश घर के एक अलग कमरे में सोने गया था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला। अंदर योगेश पंखे से लटका हुआ मिला। परिजन उसे तुरंत कोसली के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक तनाव में चल रहा था योगेश
घटना की सूचना मिलने पर नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों ने बताया कि योगेश पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। हालांकि तनाव का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Trending Videos
साल 2024 में हुई थी शादी
योगेश की शादी साल 2024 में बैहरमपुर निवासी के साथ हुई थी। उनका करीब सवा साल का बेटा है, जबकि पत्नी गर्भवती हैं। योगेश की मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पिता, दादा-दादी और छोटा भाई है। कोसली थाना एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।