सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven people convicted in the attack on a hotelier in Ambala

होटल कारोबारी पर जानलेवा हमला: कोर्ट ने सुनाया फैसला, पूर्व विधायक के बेटे सहित सात को 10 साल की सजा

माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सभी दोषियों को 10 साल की सजा, 20-20 हजार रुपये प्रति आरोपी अर्थदंड व शिकायतकर्ता राजेश कुमार को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

Seven people convicted in the attack on a hotelier in Ambala
कोर्ट का फैसला - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला शहर के चर्चित सिटी प्लाजा के पास होटल कारोबारी पर जानलेवा हमला करने और हत्या की साजिश रचने के मामले में बुधवार को अदालत ने सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समप्रीत कौर की अदालत ने मामले में नामजद सभी सात आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों में  अंबाला सिटी निवासी रोहित, देवेंद्र उर्फ टीटू, जितेंद्र उर्फ राजू, अनिल कुमार, मुख्य शूटर लुधियाना निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ मोनी, रेकी करने वाला जतिन कुमार, मददगार दर्पण कुमार शामिल हैं। 

Trending Videos


सभी दोषियों को 10 साल की सजा, 20-20 हजार रुपये प्रति आरोपी अर्थदंड व शिकायतकर्ता राजेश कुमार को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। इसमें अनिल कुमार भाजपा के अंबाला सिटी से तीन बार के विधायक स्व. मास्टर शिव प्रसाद के बेटे अनिल कुमार भी दोषी ठहराए गए हैं। सजा सुनाने के बाद अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2019 का मामला 
यह वारदात 6 दिसंबर 2019 की रात करीब 10:30 बजे हुई थी। रेलवे रोड स्थित होटल ग्रैंड के मालिक सेक्टर सात निवासी राजेश कुमार अहलूवालिया अपनी सेंट्रो कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिटी प्लाजा के पास पहुंचे, बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। कारोबारी ने जैसे ही अपनी कार का शीशा नीचे किया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने जान से मारने की नीयत से उन पर सीधे गोली दाग दी। गोली राजेश के सिर के बाईं ओर लगी और वह लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाई। बताया जाता है कि रेलवे रोड पर शिकायतकर्ता की तीन दुकानें थीं, जिनमें दोषी रोहित, देवेंद्र, जितेंद्र व अनिल कुमार किरायेदार थे। दुकान खाली करने को लेकर इनका विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed