सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Summer vacations in Haryana schools to begin from May 25

Haryana: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, इस दिन से स्कूलों में होंगी छुट्टियां; बढ़ती गर्मी को लेकर लिया निर्णय

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग की चंडीगढ़ में हुई बैठक में 25 मई से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का एलान किया है।

Summer vacations in Haryana schools to begin from May 25
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री ने चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान 25 मई सोमवार से सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां करने का एलान किया है। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 मई से 30 जून तक रहेगा। वैसे हर साल 1 जून से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होती थीं। इस बैठक में सीएम सैनी भी मौजूद थे। वहीं, बैठक में सरकारी स्कूलों में आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर  को लेकर समीक्षा बैठक हुई। वहीं, स्कूलों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। 

Trending Videos


कक्षा में अध्यापक नहीं चला सकेंगे फोन 
इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में कोई भी अध्यापक अब क्लास में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।  वहीं, शिक्षा मंत्री ने स्कूली पाठ्यक्रम में श्रमदान को शामिल करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में पड़ रही प्रचंड गर्मी
बता दें कि हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को भी लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। राज्य के पांच जिलों में 45 डिग्री या उससे ऊपर तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, मंगलवार को सबसे अधिक पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस रोहतक में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने राज्य में 25 मई तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी जारी की है। इसके लिए 25 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed