{"_id":"6a0db5022b60f82c1908a39f","slug":"major-revelation-in-inder-kaur-murder-case-shot-dead-for-refusing-to-marry-accused-absconds-to-canada-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंदर कौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शादी से इनकार पर गोली मारकर हत्या, आरोपी कनाडा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदर कौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शादी से इनकार पर गोली मारकर हत्या, आरोपी कनाडा फरार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 20 May 2026 06:50 PM IST
Link Copied
मशहूर पंजाबी गायिका यशिंदर कौर उर्फ इंदर कौर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद कनाडा फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इंदर कौर की हत्या शादी से इनकार करने पर की गई। आरोपी लंबे समय से गायिका पर शादी का दबाव बना रहा था। जब इंदर कौर ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात की साजिश रची। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले इंदर कौर का अपहरण किया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नीलो नहर में फेंक दिया गया, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी को वापस भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के सामने आने के बाद पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री और इंदर कौर के परिवार में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।