{"_id":"6a0d5c097e2291df44020383","slug":"video-video-ratabhara-bjal-gal-rahana-para-fata-lga-ka-gasasa-pavara-hausa-para-hagama-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रातभर बिजली गुल रहने पर फूटा लोगों का गुस्सा, पावर हाउस पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रातभर बिजली गुल रहने पर फूटा लोगों का गुस्सा, पावर हाउस पर हंगामा
लखनऊ के चिनहट के लौलई स्थित कांशीराम कॉलोनी में सोमवार रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक बिजली न आने से परेशान कॉलोनी वासी आक्रोशित हो उठे और बड़ी संख्या में लोग लौलई पावर हाउस पहुंच गए। यहां लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि कॉलोनी में बिजली की आवाजाही रोज की समस्या बन चुकी है। भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, लेकिन विभाग शिकायतों के बावजूद ध्यान नहीं दे रहा। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देख पावर हाउस में मौजूद कर्मचारी वहां से निकल गए।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। काफी देर बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास शुरू किया। करीब रात 2:58 बजे कांशीराम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।