सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The 'Exam Discussion' program will be broadcast tomorrow, and the Chief Minister will be listening from a school in Kaithal.

Chandigarh-Haryana News: कल होगा परीक्षा पे चर्चा का प्रसारण, कैथल के स्कूल से सुनेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा के सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से दिखाया जाएगा कार्यक्रम
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा पे चर्चा-2026 कार्यक्रम को लेकर राज्यभर के जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। यह कार्यक्रम छह फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे प्रसारित होगा और राज्य के सभी मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को इसे अनिवार्य रूप से दिखाना होगा। कैथल के स्कूल में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चर्चा सुनेंगे।

परीक्षा पे चर्चा एक राष्ट्रीय स्तर का संवाद कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे बातचीत करते हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम करना, पढ़ाई के बेहतर तरीके बताना और छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना है। कार्यक्रम में छात्र अपने सवाल पूछते हैं और उन्हें तैयारी, समय प्रबंधन व मानसिक संतुलन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्येक जिले के सभी स्कूलों में बड़ी स्क्रीन होगी
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को अपने परिसर में कार्यक्रम के प्रसारण के लिए पहले से जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर जिले में एक ऐसे स्कूल की पहचान करने को कहा है जहां बड़े स्तर पर विद्यार्थियों के लिए बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जा सके। अगर बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था करनी पड़े तो उसका खर्च उपलब्ध सरकारी निधि से किया जा सकता है। कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, शैक्षिक चैनलों और डिजिटल माध्यमों पर किया जाएगा ताकि किसी भी स्कूल को तकनीकी समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed