{"_id":"6a6a23ad7c82bdff6b056932","slug":"two-caretaker-sisters-stole-crores-of-rupees-from-a-doctor-house-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में केयरकेटर बहनों का कारनामा: 60 तोला सोना और करोड़ों रुपये कैश लेकर फरार; खाते में छोड़े मात्र 28 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में केयरकेटर बहनों का कारनामा: 60 तोला सोना और करोड़ों रुपये कैश लेकर फरार; खाते में छोड़े मात्र 28 हजार
Wed, 29 Jul 2026 09:31 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:31 PM IST
सार
परिवार का भरोसा जीतकर दोनों केयरकेटर बहनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर के घर से करोड़ों रुपये की चोरी कर ली। ठगों ने खाते में केवल 28 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
पीड़ित डॉक्टर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ जेएस भिंडर के घर से करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। यह चोरी उनके घर काम करने वाले करीबी लोगों ने की है। पीड़ित डॉक्टर ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
चोरों ने परिवार का भरोसा जीतकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने घर से 60 तोले सोने के आभूषण और 45 लाख रुपये नकदी चुराए। एटीएम कार्ड और हस्ताक्षर किए हुए चेक भी चोरी किए गए। बाद में चोरों ने बैंक खातों और एटीएम कार्ड के जरिये बड़ी राशि निकाली। डॉक्टर की पत्नी डॉ. जसपाल कौर 2019 में सेवानिवृत्ति के बाद बीमार रहने लगी थीं। अनीता रसोई का काम संभालती थी और सुनीता उनकी देखभालकर्ता बनी। दोनों बहनों ने धीरे-धीरे पठानकोट के पिप्पलां वाला मोहल्ला में एक आलीशान घर बना लिया। सुनीता ने डॉक्टर की पत्नी का विश्वास पूरी तरह जीत लिया था।
विज्ञापन
चोरी का खुलासा और तरीका
डॉक्टर ने आरोप लगाया कि जब उनकी पत्नी दवा खाकर सो जाती थी तो अनीता का भाई और लड़का एटीएम से 9500 रुपये निकालते थे। पैसे निकालने का संदेश डॉक्टर की पत्नी के फोन पर आता था। उनका साथी रिशु वह संदेश फोन से हटा देता था। डेढ़ साल बाद जब डॉक्टर का बेटा डॉक्टरी पढ़ाई कर लौटा तो उसने अस्पताल खोलने की बात कही। डॉक्टर ने उसे मां के बैंक खाते से पैसे निकालने को कहा।
पुलिस कार्रवाई और आरोपी
बेटे को बैंक में पता चला कि खाते में केवल 28 हजार रुपये बचे हैं। बैंक से पूरी जानकारी निकालने पर करीब ढाई करोड़ रुपये और घर से 46 लाख रुपये नकदी व 60 तोले सोने के जेवरात गायब मिले। सुनीता और अनीता के काम पर न आने पर चोरी का एहसास हुआ। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें सुनीता, उसका पति बलविंदर दास, बेटा अभयजीत, विजय कुमार, सुनील कुमार, विक्रम, अनीता और उसका पति नरेश कुमार उर्फ सोनू शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।