{"_id":"6a6b01003d286300df0f0f8a","slug":"video-intach-organized-a-workshop-on-the-theme-of-heritage-and-citizenship-at-dav-school-kotkapura-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा के डीएवी स्कूल में इंटैक ने विरासत एवं नागरिकता विषय पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा के डीएवी स्कूल में इंटैक ने विरासत एवं नागरिकता विषय पर कार्यशाला आयोजित
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) फरीदकोट चैप्टर की ओर से कन्वीनर बलतेज सिंह बराड़ और को-कन्वीनर इंजीनियर राज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रिंसिपल डॉ. राजवीर सिंह कंग के संरक्षण में विरासत एवं नागरिकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, जिम्मेदार नागरिकता, पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता तथा फरीदकोट जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपनी विरासत को संरक्षित रखने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए और विरासत संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके स्कूल विद्यार्थियों ने विरासतों वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई और वातावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया। साथ ही सभ्याचारक कार्यक्रम से समारोह को चार चांद लगाए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल बलबीर सिंह, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह बराड़, स्कूल अध्यापक सुमन पुरी, शीनम गोयल तथा मनिंदर सिंह ढिल्लों सहित अन्य शिक्षाविदों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।