{"_id":"6983490262a8b3e39707ec31","slug":"uhbvn-has-extended-the-deputation-period-of-its-employees-by-two-years-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-940735-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: यूएचबीवीएन ने कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि दो साल बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: यूएचबीवीएन ने कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि दो साल बढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
अब 2027-28 तक डीएचबीवीएन में रहेंगे तैनात
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) ने लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि दो साल बढ़ाने का आदेश जारी किया है। निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार यूएचबीवीएन के 30 कर्मचारियों को पहले दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में तीन वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। अब सक्षम प्राधिकरण ने इस अवधि को दो वर्ष और बढ़ाने का निर्णय लिया है।
नए आदेश के अनुसार इन कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि क्रमशः 15 सितंबर 2027 और एक जनवरी 2028 तक बढ़ा दी गई है। हालांकि विभाग ने साफ किया है कि किसी भी कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति पांच वर्ष से अधिक नहीं बढ़ाई जाएगी। इससे पहले इन कर्मचारियों की डेपुटेशन 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई थी जिसे अब नए आदेश के साथ बदल दिया गया है। ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की स्वीकृति और वित्त विभाग की सहमति के बाद यह आदेश जारी किया गया है।
Trending Videos