सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Workers return to work, garbage collection begins, and the Swachh Survey also picks up pace.

Chandigarh-Haryana News: काम पर लाैटे कर्मचारी, कचरा उठना शुरू, स्वच्छ सर्वेक्षण भी पकड़ेगा गति

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोहतक में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में सफाई और दमकल कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। निकायों के करीब 30 हजार सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने वीरवार को औपचारिक रूप से हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताल खत्म होते ही कुछ शहरों में सफाई का कार्य भी शुरू हो गया है। सड़कों व गलियों में कई दिनों से लगे कचरे के ढेरों को निकाय अधिकारियों ने उठवाने का काम शुरू करवा दिया है। शुक्रवार की सुबह से डोर-टू-डोर कचरा उठान भी शुरू हो जाएगा। अब स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य भी गति पकड़ सकेगा।
अग्निशमन विभाग के 103 दमकल केंद्रों के 1648 कर्मचारी 8 अप्रैल से हड़ताल पर थे। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में 1 मई से निकायों के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए थे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि रोहतक में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में करीब 500 पदाधिकारी शामिल रहे। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी बैठक में पहुंचे और राज्य प्रधान राजेंद्र सिनद ने पक्ष रखा। सरकार के साथ बुधवार को हरियाणा निवास पर करीब 6 घंटे की बैठक में हुई बातचीत को विस्तार से बैठक में रखा गया। वार्ता में कई बिंदुओं मिले आश्वासन के बाद वीरवार को सशर्त हड़ताल वापस ली है। शास्त्री ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी है उन पर सरकार गंभीरता से निर्धारित अवधि में काम कराएगी। कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी हुई तो आंदोलन का विकल्प खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालात सुधरने में लगेंगे 3-4 दिन, एक हफ्ते में पूरी तरह से पटरी पर लाैटेगी व्यवस्था
हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई को लेकर नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने भी निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सबसे पहले बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों, चाैराहों व भीड़ वाले सार्वजनिक स्थलों से कचरे के ढेरों को हटाया जाए। क्षेत्र को जोन में बांटकर जोनवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी हैं और 24 घंटे सफाई का काम होगा। निजी एजेंसियों के सफाई कर्मचारी भी शिफ्टवाइज रात-दिन काम करेंगे। घर-घर से कचरा उठान का कार्य सुबह जल्दी शुरू होगा और देर रात तक वाहनों से कचरा उठाया जाएगा। सफाई को लेकर हालात 3-4 दिन में सुधरेंगे। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से करीब एक सप्ताह में पटरी पर लाैटेगी। जिन स्थलों पर ज्यादा कचरा जमा हो गया है वहां कचरा उठान के बाद चूना भी डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed