सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   13.5 crore spent under Amrit Bharat Yojana, yet railway station entrance without doors

Charkhi Dadri News: अमृत भारत योजना के तहत 13.5 करोड़ खर्च फिर भी बिना दरवाजों के रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
13.5 crore spent under Amrit Bharat Yojana, yet railway station entrance without doors
रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचा बेसहारा पशु। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार पर प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 13.5 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद आज भी स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार बिना दरवाजों के है। इस लापरवाही के चलते स्टेशन परिसर में बेसहारा पशुओं का लगातार आवागमन बना हुआ है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अब रेलवे अधिकारियों से अन्य बड़े स्टेशनों की तर्ज पर मुख्य गेट पर जल्द दरवाजे लगवाने की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos


रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अमृत भारत योजना के तहत अधिकांश निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं और स्टेशन का स्वरूप भी बदला है लेकिन प्रवेश द्वार पर दरवाजे नहीं लगाए जाने से पूरा परिसर खुले मैदान जैसा बना हुआ है। इसी के चलते बेसहारा पशु स्टेशन परिसर में बेखौफ घूमते रहते हैं। कई बार ये पशु प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के आसपास तक पहुंच जाते हैं जिससे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में डर का माहौल बना रहता है। यात्रियों ने बीकानेर मंडल के अधिकारियों से मांग की है कि स्टेशन परिसर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करवाने के लिए मुख्य द्वार पर जल्द मजबूत दरवाजे लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों पर हमला कर रहे पशु

यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर बैठना तक मुश्किल हो गया है। पशु अचानक यात्रियों के बीच घुस आते हैं और कई बार हमला भी कर देते हैं। दैनिक यात्री रविंद्र सैनी, रामोतार सिंह, श्यामलाल और कन्हैया लाल ने बताया कि कई बार बेसहारा पशु अचानक हमला कर देते हैं, जिससे यात्री चोटिल हो चुके हैं। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक बनी हुई है।
रेलवे स्टेशन पर चरमराई स्वच्छता व्यवस्था

सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। पशु स्टेशन परिसर में जगह-जगह मलमूत्र त्याग देते हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और यात्रियों को दुर्गंध व असुविधा झेलनी पड़ रही है। जबकि अमृत भारत योजना का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक और स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

हर दिन गुजरती हैं 34 पैसेंजर ट्रेन

गौरतलब है कि दादरी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 34 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। रेलवे अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार यहां से रोजाना आठ हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व भी मिल रहा है। इसके बावजूद मुख्य द्वार पर दरवाजे नहीं लगना सवाल खड़े कर रहा है।

वर्सन :
दादरी रेलवे स्टेशन पर दरवाजे लगवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया शुरू कर जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।- धुणीमल, सहायक प्रवक्ता, उत्तर पश्चिम रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed