सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A man posing as a bank employee duped a man of Rs 1.99 lakh in the name of redeeming credit card limit and points.

Charkhi Dadri News: क्रेडिट कार्ड लिमिट व प्वाइंट्स रीडिम करने के नाम पर बैंक कर्मचारी बन लगाई 1.99 लाख की चपत

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A man posing as a bank employee duped a man of Rs 1.99 lakh in the name of redeeming credit card limit and points.
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी निवासी एक युवक के साथ साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट व प्वाइंट्स को रीडिम करने के नाम पर करीब 1.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

वार्ड-13 निवासी विपुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड प्रयोग करता है। गत 11 मई को उसके फोन पर किसी अनजान नंबर से वाइस कॉल आई। दूसरी तरफ से बोल रही महिला ने खुद को बैंक से बताया। साथ ही कहा कि वह अपने बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट व प्वाइंट्स को रीडिम करना चाहते हैं। उसके कहने पर दूसरी तरफ से बोल रही महिला ने विश्वास जताने के लिए एक दूसरे नंबर से फर्जी आईकार्ड भी भेज दिया। विश्वास करने पर उक्त लोगों ने उसके फोन पर एक लिंक भेजा। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके सामने आईसीआईसीआई बैंक की साइट खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उक्त लोगों ने उसके फोन में एक एप डाउनलोड करवाकर इंस्टाल करवा दी। उसने सभी जानकारी उस एप्लीकेशन में डाल दी जिसके बाद उसका फोन हैक हो गया और उसके क्रेडिट कार्ड से 1,98,989 रुपये कटने के मैसेज आए। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed