सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sanitation workers' strike ends after 14 days, city cleaning work to resume today

Charkhi Dadri News: 14 दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से शहर में शुरू होगा सफाई कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike ends after 14 days, city cleaning work to resume today
बस स्टैंड रोड पर लगे कचरे के अंबार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में पिछले 14 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार वीरवार को समाप्त हो गई। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बातचीत सफल रहने के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह से कर्मचारी दोबारा काम पर लौटेंगे और शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। हड़ताल खत्म होने की घोषणा के बाद नगर परिषद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। पिछले दो सप्ताह से शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगने लगे थे। जगह-जगह फैली गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर गर्मी के मौसम में सड़कों और गलियों में जमा कचरे से दुर्गंध फैलने लगी थी, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था।
Trending Videos


कचरे के लगे अंबार
शहर के बस स्टैंड क्षेत्र, रोहतक चौक, रेलवे रोड, मेन बाजार और विभिन्न वार्डों की गलियों में कूड़े के ढेर आम दृश्य बन गए थे। कई स्थानों पर लोगों ने खुद ही कचरे को आग लगाकर निपटाने का प्रयास किया जिससे प्रदूषण की समस्या भी बढ़ी। नागरिक लगातार नगर परिषद और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकारात्मक रही बातचीत
सफाई कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बाद उनकी मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी है। इसी के चलते फिलहाल हड़ताल को स्थगित किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में मांगों को लागू करने में देरी हुई तो दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है।

कूड़े उठान का काम शुरू
नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल समाप्त होते ही सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सबसे पहले मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और कूड़ा प्रभावित क्षेत्रों में सफाई करवाई जाएगी। इसके बाद वार्ड स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि शहर को जल्द पूरी तरह साफ किया जा सके। वीरवार से उठान कार्य शुरू हो गया है।

वर्सन:


राज्य कार्यकारिणी व सरकार के बीच हुई बातचीत सफल रही। इसके बाद हड़ताल को स्थगित करने के निर्देश मिले है। शुक्रवार से सभी कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे। सरकार ने उनकी सभी मांगे मान ली हैं।
- सूरज, इकाई प्रधान, सफाई कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed