सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rural sanitation workers will go on a state-wide strike on 15th and 16th: Sumer Singh

ग्रामीण सफाई कर्मचारी 15 व 16 को करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल : सुमेर सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 15 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers will go on a state-wide strike on 15th and 16th: Sumer Singh
विज्ञापन
बाढड़ा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने मांगों के लिए 15 व 16 मई को प्रदेशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल करने का फैसला किया है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। यह जानकारी सीटू जिला सह-संयोजक सुमेर सिंह व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता सुरेश कुमार जेवली ने दी। उन्होंने बताया कि हड़ताल का निर्णय रोहतक में आयोजित यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया है। सुमेर सिंह ने कहा कि सरकार एक ओर अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान की बात करती है। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। लेबर कोड लागू करना भी इसी नीति का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी पॉलिसी बनाकर सफाई कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। एक हजार की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी भर्ती करना चाहिए। वेतन में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed